सप्तरी में सवारी दुर्घटना, दो यात्रु की मौत, ६ घायल
सप्तरी, १९ नवम्बर । सप्तरी जिला कञ्चनपुर नगरपालिका–८ बेरियर स्थित पूर्व–पश्चिम राजमार्ग में एक यात्रु बाहक बस ने माइक्रोबस को ठोक्कर दिया है । उक्त दुर्घटना में दो यात्रु की मौत हो गई है, ६ घायल हो गए हैं । घायलों में से १ की अवस्था गम्भीर है ।
सप्तरी पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही ना५ख ४६९२ नम्बर की बस ने विपरित दिशा से आ रही बा४ख ५७९ नम्बर की माइक्रोबस को ठोक्कर दिया था । दुर्घटना में काठमांडू निवासी ४० वर्षीय गृषमान सिंह और विराटनगर निवासी ४१ वर्षीय चुडाबहादुर बस्नेत की मृत्यु हुई है । पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में गम्भीर घायल उन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ता में ही मृत्यु हुई है ।

