राष्ट्रीयसभा चुनाव माघ १२ गते के लिए तय

काठमांडू, १९ नवम्बर । बिहिबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने राष्ट्रीयसभा चुनाव आगामी माघ १२ गते सम्पन्न करने का निर्णय लिया है । कानूनी व्यवस्था अनुसार राष्ट्रीयसभा सदस्य की पदावधि समाप्त होने से ३५ दिन पहले ही चुनाव होना अनिवार्य है । इसी प्रवाधान अनुसार निर्वाचन आयोग ने माघ १५ गते से पहले ही चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सरकार से अनुरोध किया था ।
स्मरणीय है, राष्ट्रीयसभा के २० सदस्यों की कार्यकाल आगामी फाल्गुन २० गते समाप्त होने जा रहा है । २० सदस्यों में से १ राष्ट्रपति से मनोनित होंगे, बांकी १९ के लिए चुनाव करना होगा ।

