बाबा रामदेव को एक क्रांतिकारी व्यक्तित्व के रुप में मैंने पाया हैः प्रचण्ड
काठमांडू, १९ नवम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने भारतीय योग गुरु रामदेव को एक क्रान्तिकारी व्यक्तित्व कहा है । पतञ्जली योगपीठ का भवन तथा पतञ्जली द्वारा संचालित टेलिभजन उद्घाटन के लिए रामदेव और आचार्य बालकृष्ण काठमांडू आए हैं । आज शुक्रबार मण्डिखट्टार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के साथ–साथ एमाओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड भी वहां पहुँच गए थे ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘शुरुआती दिनों में मुझे लगता था कि रामदेव एक परंपरावादी और रुढीवादी व्यक्ति हैं, लेकिन जब मैं उनसे मिलना शुरु किया तो लगा कि रामदेव तो एक वैज्ञानिक और क्रान्तिकारी व्यक्तित्व हैं ।’ रामदेव को प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा कि समाज को स्वस्थ्य बनाने के लिए आरोग्यता संबंधी अभियान संचालन करनेवाले रामदेव आज उसी अभियान अन्तरगर्त उद्योग संचालन कर रहे हैं, स्वदेशी उत्पादन को वृद्धि कर रहे हैं ।
स्मरणीय है, योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण कल बिहीबार शाम प्रचण्ड से मिलने के लिए प्रचण्ड निवास खुमलटार भी पहुँच गए थे । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि उक्त भेटघाट के दौरान नेपाल की शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में किस तरह क्रांति लाया जा सकता है ? इस विषय को लेकर विचार–विमर्श हुई थी ।
कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और प्रचण्ड के अलवा गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँड, परराष्ट्रमन्त्री नारायण खड्का, कृषिमन्त्री महिन्द्रा राय यादव, पूर्वप्रधानमन्त्री माधव नेपाल, कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, जसपा नेता उपेन्द्र यादव, लोसपा के राजेन्द्र महतो जैसे व्यक्तियों की उपस्थिति रही थी । प्रधानमन्त्री देउवा, तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव नेपाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधन किया और कहा कि पतञ्जलि ने जो भी किया है, वह मानव हित के लिए है । उन लोगों ने यह भी कहा कि पतञ्जली द्वारा संचालित गैर नाफामूलक कार्यक्रम को सहयोग करने के लिए नेपाल भी तयार है ।

