राप्रपा महाधिवेशन तिथि फिर परिवर्तन

काठमांडू, १९ नवम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) की महाधिवेशन तिथि फिर परिवर्तन की गई है । इससे पहले निर्धारित तिथि अनुसार मार्गशीर्ष ११ गते से महाधिवेशन शुरु होना था । लेकिन ९ दिन पूर्व महाधिवेशन तिथिको बदल कर मार्गशीर्ष १५ से शुरु होने की सूचना दी गई है ।
पार्टी नेता भुवन पाठक के अनुसार अब मार्गशीर्ष १५, १६ और १७ गते के लिए नयां महाधिवेशन तिथि तय की गई है । महाधिवेशन काठमांडू में होने जा रहा है । इसीतरह महाधिवेशन प्रतिनिधि चयन के लिए तय निर्वाचन तिथि भी परिवर्तन की गई है । पुरानी तिथि अनुसार मार्गशीर्ष ३ गते से ५ गते के बीच निर्वाचन होना था, लेकिन उसको बदल कर अब मार्गशीर्ष ६ गते से ८ गते बना दिया गया है ।

