विमानस्थल से २ किलो सोना बरामद
काठमांडू, १९ नवम्बर । त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से नेपाल पुलिस ने २ किलो सोना बरामद किया है । प्राप्त सूचना अनुसार आज शुक्रबार दुबई से नेपाल आनेवाले दो यात्रुओं के पास उक्त सोना मिला है । विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख एसएसपी राजेशनाथ बास्तोला ने कहा है कि सोना को तरल बनाकर लाया गया है, आवश्यक परीक्षण हो रहा है ।

