Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

 

काठमांडू, भाद्र २८ –  रसुवा की भोटेकोसी नदी में आई बाढ़ के पीडि़तों के राहत तथा पुनस्र्थापना कार्य में सहयोग देने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।
विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इंटरनेशनल नार्कोटिक्स एंड लॉ एन्फोर्समेंट अफेयर्स ब्यूरो ने नेपाल पुलिस को फॉरेंसिक सहायता तथा डीएनए किट उपलब्ध कराने के लिए १० लाख डॉलर स्वीकृत किया है ।
इसके साथ ही अमेरिका ने अब तक कुल ५० लाख डॉलर से अधिक की मानवीय, स्वास्थ्य तथा फॉरेंसिक सहायता उपलब्ध करा दी है । विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
अमेरिकी सहायता के तहत विश्व खाद्य कार्यक्रम के माध्यम से ३० लाख डॉलर के खाद्य तथा लॉजिस्टिक सहयोग को शामिल किया गया है। इस सहायता से बाढ़ प्रभावित १० हजार परिवारों को तीन महीने तक आपातकालीन भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
अमेरिका ने जानकारी दी है कि कैथोलिक रिलिफ सर्विस के माध्यम से ६ लाख ८५ हजार डॉलर की सहायता भोजन, आश्रय, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा तथा वित्तीय सहयोग के लिए उपलब्ध कराई गई है । इसके अंतर्गत आवश्यक आश्रय सामग्री, भोजन, कंबल, प्लास्टिक शीट, टेंट, सौर्य बत्ती तथा डिग्निटी किट वितरित किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए ‘बालमैत्री’ स्थान भी संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर FHI  ३६० और यूनिसेफ के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के लिए ३ लाख ६५ हजार डॉलर उपलब्ध कराए गए हैं। उधर एफबीआई के फॉरेंसिक विशेषज्ञ नेपाल पुलिस के साथ मिलकर आपदा पीडि़तों की पहचान में सहयोग कर रहे हैं। ये विशेषज्ञ अमेरिकी नागरिकों के परिवारों तथा इस त्रासदी के सभी पीडÞितों की पहचान में सहायता प्रदान कर रहे हैं।
अमेरिकी सेना ने नेपाल के नेतृत्व में चल रहे खोज, बचाव तथा राहत अभियान के लिए ५ हजार विशेष आपदा पीडÞित पुनप्र्राप्ति सामग्री, ५०० प्राथमिक उपचार किट, स्ट्रेचर तथा फ्रंट–एंड लोडर उपलब्ध कराए हैं। चार सदस्यीय अमेरिकी सैन्य सिविल अफेयर्स टीम भी मानवीय तथा आपदा सहायता परियोजनाओं के संचालन के लिए घटनास्थल पर सक्रिय है।
अमेरिका ने कहा है कि वह परिस्थितियों के अनुसार नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर आगे भी अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com