Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में तीसरा दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय रामायण सर्किट सम्मेलन शुरू

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में 20नबंवर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण सर्किट तथा मिथिला अबध संबंध का तीसरा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन सीता शरण के सभागार में शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश दो के गवर्नर हरि शंकर मिश्र तथा श्री लंका के राजदूत हिमाली सुवासिनी अरूणतिका तथा हिन्दू स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक वेद प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बिधायक परमेश्वर साह, बिधायक रामाशीष यादब, योजना आयोग के सदस्य भोगेन्द्र झा. विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष पं. जीवेश्वर मिश्र, बिश्व हिन्दू परिषद के बरीय पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज सहित जनकपुरधाम के गणमान्य व्यक्ति भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मिथिला अबध सांस्कृतिक संरक्षण परिषद के अध्यक्ष डॉ. गौरांग मिश्र ने किया। मिथिला अबध सांस्कृतिक संरक्षण परिषद जनकपुरधाम के संयोजन में हो रही इस कार्यक्रम का आयोजक जनकपुरधाम उप महानगर पालिका जनकपुरधाम तथा सह आयोजक राष्ट्रपति चूरे तराई मधेश संरक्षण बिकास समिति है। इस कार्यक्रम में भारत के पर्यटन राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की चर्चा थीं लेकिन वे नहीं आ सकीं। उनका विजुयल संदेश पढा गया। इस कार्यक्रम में नेपाल स्थित भारतीय राजदूत बिनय क्वात्रा, बीरगंज महा बाणिज्य महादूतावास के बाणिज्य महादूत श्री नीतेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी का शामिल नहीं होने पर कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों में चर्चा का बिषय रहा। इस कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार सहित कुछ नेपाली पत्रकार को भी औपचारिक रूप से आमंत्रित नहीं किया गया है।

यह भी पढें   ग्वार्को बस दुर्घटना..एक की मृत्यु, दस घायल
जनकपुरधाम में तीसरा दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय रामायण सर्किट सम्मेलन शुरू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com