कानून व्यवसायी द्वारा गृहमन्त्री का इस्तिफा मांग

काठमांडू, २१ नवम्बर । प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर के इस्तिफा संबंधी माग को लेकर आन्दोलनरत कानून व्यवसायियों ने आज से गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँड से भी इस्तिफा मांग किया है । कानून व्यवसायियों का कहना है कि सर्वोच्च अदालत परिसर में जारी शान्तिपूर्ण आन्दोलन में गृहमन्त्री खाँड ने हथियारधारी दंगा पुलिस परिचालिन किया है और आन्दोलन के विरुद्ध बल प्रयोग किया है ।
आज आइतबार आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान नेपाल बार एसोसिएसन के उपाध्यक्ष ईश्वरी भट्टराई ने सबसे पहले गृहमन्त्री का इस्तिफा मांग करते हुए नारेबाजी किए थे । उसके बाद आन्दोलन में सहभागी अन्य कानून व्यवसायियों ने भी उनको फलो करते हुए गृहमन्त्री का इस्तिफा मांग किया है ।
स्मरणीय है, गत मार्गशीर्ष २ गते आयोजित विरोध प्रदर्शन में पुलिस हस्तक्षेप होने से एसोसिएसन के अध्यक्ष चण्डेश्वर श्रेष्ठ के साथ अन्य १२ कानून व्यवसायी घायल हो गए थे ।

