Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से १२ से १७ साल के बच्चों को फाइजर का टीका लगाया जाएगा

 

काठमांडू, २१ नवम्बर । कोविड–१९ के खिलाफ फाइजर का टीका आज से १२ से १७ साल के आम बच्चों को दिया जाएगा । कल तक यह टीका केवल १२ वर्ष से अधिक उम्र के दीर्घ रोगियों को ही दिया जाता था । स्वास्थ्य सेवा विभाग टीकाकरण शाखा के प्रमुख सागर दाहाल के अनुसार आज से १२ से १७ वर्ष की आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और १७ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी को यह टीका देने की व्यवस्था की गई है ।
लेकिन कहा गया है कि वैक्सीन पहले आने वालों को दी जाएगी, क्योंकि वैक्सीन की स्टक कम है । को–भ्याक्स सुविधा के तहत नेपाल को प्राप्त वैक्सीन की एक लाख ६२० खुराक काठमांडू घाटी के ८ और बाहर के १६ अस्पताल सहित २४ अस्पताल से वितरण की गई थी । इसका दूसरा डोज ४ हफ्ते यानी २७ मार्गशीर्ष से २ पौष तक दिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com