Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ताधारी गठबन्धन के नेता नेपाल का आरोप– प्रधानमन्त्री जनता की समस्याओं के प्रति गम्भीर नहीं हैं

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ नवम्बर । सत्ताधारी गठबन्धन से आबद्ध नेता तथा नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि प्रधानमन्त्री जनता की समस्याओं के प्रति गम्भीर नहीं हैं । उन्होंने कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थ में मूल्यवृद्धि होने से आज जनता समस्या में हैं, प्रधानमन्त्री विभागीय मन्त्री भी नियुक्त नहीं कर रहे हैं, इसके प्रति वह गम्भीर भी नहीं हैं । पेट्रोलिलय पदार्थ में की गई मूल्यवृद्धि के विरुद्ध क्रियाशील संयुक्त विद्यार्थी आन्दोलन के अगुवा के साथ आज आइतबार भेटवार्ता करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मूल्यवृद्धि वापसी संबंधी मांग रखकर आन्दोलनरत विद्यार्थी नेताओं के साथ पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे नेता नेपाल ने कहा– ‘आपूर्ति मन्त्री ना होने से भी आज समस्या है, सभी काम प्रधानमन्त्री खूद को देखना भी संभव नहीं है । हम लोग कह रहे हैं– अगर कोई नहीं मिल रहा है तो हमारी पार्टी से आपुर्ति मन्त्री दे सकते हैं, लेकिन वह सुनते ही नहीं, अब क्या करें ?’ नेता नेपाल ने कहा कि मूल्यवृद्धि और आपुर्ति मन्त्री नियुक्त को लेकर प्रधानमन्त्री को कहा गया है । नेता नेपाल ने आगे कहा– ‘मूल्य वृद्धि को लेकर गठबन्धन के नेताओं के साथ विचार–विमर्श की जाएगी । उसके बाद फिर प्रधानमन्त्री को ध्यानाकर्षण किया जाएगा । सबसे पहले तो सरकार को गम्भीर होना चाहिए । सरकार गम्भीर नहीं हो रहा है, सत्ता में रहनेवाले अन्य पार्टियों की इसमें सरोकार रहना चाहिए, यसर्थ यह सब हमारी दायित्व के अन्दर ही है ।’
नेता नेपाल को मानना है कि अधिक मूल्य वृद्धि से जनता के ऊपर अत्याचार हो रहा है । पेट्रोलियम पदार्थ में मूल्य कम करने के लिए कर कटौती पर भी उन्होंने जोर दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com