प्रदेश नं. २ में नवनियुक्त दो मन्त्रियों ने ली शपथ
जनकपुरधाम, २१ नवम्बर । प्रदेश नं. २ मे नव नियुक्त दो मन्त्रियों ने पद तथा गोपनियता का शपथ ग्रहण किया है । नेकपा (एकीकृत समाजवादी) पार्टी से सरकार में सहभागी शत्रुधन महतो और प्रमोद यादव ने आज आइतबार सुबह शपथ ग्रहण किया है ।
जनकपुरधाम स्थित मधेश भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश प्रमुख हरिशंकर मिश्रा ने उन लोगों को शपथ ग्रहण करवाया है । शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत तथा विशिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही थी । महतो को उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण और यदाव को कानून, न्याय तथा प्रदेशसभा मामिला मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी गई है ।

