दाङ में यात्रु बाहक बस दुर्घटना, २९ घायल
दाङ, २१ जनवरी । दाङ जिला स्थित लमही में एक यात्रु बस दुर्घटना होने से २९ यात्रु घायल हो गए हैं । घटना आज सुबह १ः४५ बजे की है । सुर्खेत से काठमांडू की ओर जा रही कर्णाली प्रदेश ०२–००१ख–०२१९ नम्बर की यात्रु बाहक बस लमही नगरपालिका–३ नारायणपुर में दुर्घटना हुई थी ।
दुर्घटना में घायलों में से ७ यात्रुओं की अवस्था गम्भीर है । उन लोगों को उपचार के लिए बांके कोहलपुर भेज दिया गया है और बांकी घायलों की उपचार लमही स्थित अस्पताल में ही हो रहा है । बताया गया है कि बस की पट्टा टूटने से बस दुर्घटना हो गई है । बस और चालक को पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है ।

