Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामदेव को पर्यटन दूत बनने के लिए मन्त्री आले ने किया प्रस्ताव

 

काठमांडू, २१ नवम्बर । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय ने भारतीय योग गुरु रामदेव को पर्यटन दूत बनने के लिए प्रस्ताव किया है । आइतबार मन्त्रालय में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में नेपाल की पर्यटन प्रवद्र्धन के लिए उनको यह प्रस्ताव किया गया है ।
पर्यटन मन्त्री प्रेम बहादुर आले ने कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल की पर्यटकीय क्षेत्र की प्रचार–प्रसार तथा प्रवद्र्धन के लिए उनको पर्यटन दूत बनने के लिए प्रस्ताव करते हुए कहा– ‘नेपाल की टुरिजम सेक्टर की प्रमोशन के लिए मैं उनको ब्राण्ड एम्बेस्डर बनने लिए प्रस्ताव करता हूँ ।’ प्रस्ताव के साथ–साथ मन्त्री आले ने बाबा रामदेव को एक प्रमाणपत्र भी दिया । मन्त्री आले को मानना है कि बाबा रामदेव के माध्यम से असंख्यक भारतीय पर्यटक नेपाल आ सकते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि बाबा रामदेव की चार दिनों की नेपाल भ्रमण से एक सकारात्मक सन्देश प्रवाह हुआ है और विश्वभर नेपाल का प्रचार–प्रसार भी हो रहा है ।
मन्त्री आले की ओर की गई प्रस्ताव में जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि इसके ऊपर गम्भीरता से विचार–विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल की विकास के लिए पतञ्जली योगपीठ की ओर से होनेवाला कार्य योजनाबद्ध रुप में किया जाएगा । उन्होंने कहा– ‘नेपाल की संस्कृति को विश्वभर लेकर जाएंगे । ब्राण्ड एम्बेस्डर बनने के लिए जो प्राप्त प्रस्ताव हुआ है, इसके ऊपर भी गम्भीरता से विचार–विमर्श की जाएगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *