नेकपा एमाले की महाधिवेशन चितवन में शुरु
काठमांडू, २६ नवम्बर । नेकपा एमाले की १०वें पार्टी महाधिवेशन चितवन में शुरु हुआ है । चितवन जिला स्थित नारायण नदी के किनारे पर आज उद्घाटन समारोह शुरु हुआ है । उद्घाटन समारोह को एमाले प्रवक्ता प्रदीप ज्ञावली सम्बोधन कर रहे हैं ।
महाधिवेशन में सहभागिता के लिए प्रधानमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली, जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, माओवादी केन्द्र नेता लिलामणि पोखरेल, विभिन्न देशों से आमन्त्रित अतिथिगण आदि की सहभागिता है । प्राप्त सूचना अनुसार महाधिवेशन उद्घाटन समारोह को पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के साथ ६ एमाले नेताओं की ओर से सम्बोधन किया जा रहा है । उद्घाटन समरोह को प्रधानमन्त्री देउवा भी सम्बोधन कर रहे हैं ।
महाधिवेशन को भव्य बनाने के लिए देशभर से एमाले के नेता तथा कार्यकर्ता गण चितवन में इकठ्ठा हो गए हैं । उद्घाटन समारोह से पूर्व चितवन में इकठ्ठा हुए एमाले नेता–कार्यकर्ताओं ने विभिन्न ७ स्थानों से जुलश प्रदर्शन किया है । उद्घाटन समारोह खत्तम होने के बाद कल शनिबार से सौरहा में बन्दसत्र शुरु होने जा रहा है । बन्दसत्र से आगामी ५ साल के लिए एमाले पार्टी को नयां नेतृत्व चयन करनेवाला है ।

