कोभीड–१९ की नयां भेरियन्ट की जोखिम दिखाई दे रही है, सतर्क रहेंः स्वास्थ्य मन्त्रालय

काठमांडू, २८ नवम्बर । पिछली बार दक्षिण अफ्रिका में कोरोना वायरस (कोभीड–१९) की नयां भेरियन्ट दिखाई दी है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने कहा है कि उक्त भेरियन्ट नेपाल प्रवेश होने की संभावना अधिक है । इसीलिए नागरिकों को सतर्क रहने के लिए स्वास्थ्य मन्त्रालय ने आग्रह किया है ।
नयां भेरियन्ट की संक्रमण संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए मन्त्रालय ने यह भी निर्णय किया है कि दक्षिण अफ्रिका होते हुए नेपाल आनेवालों हर नागरिकों को अब एक हफ्ता अनिवार्य क्वारेन्टाइन में रहना होगा । मन्त्रालय के सह–प्रवक्ता डा. समिरकुमार अधिकारी ने कहा कि विश्व के किसी भी देश में कोरोना की नयां भेरियन्ट क्यों दिखाई ना दे, उससे नेपाल भी प्रभावित हो सकता है । उनका मानना है कि उक्त भेरियन्ट नेपाल प्रवेश करने की संभावना अधिक रहती है । उन्होंने कहा कि इसके प्रति आम नागरिकों को हरदम सतर्क रहना चाहिए ।
स्मरणीय है, दक्षिण अफ्रिका में पहचान में आए नयां भेरिन्ट को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लुएचओ) ने ‘भेरियन्ट अफ कन्सर्न’ नामाकरण किया है ।

