पदाधिकारी चयन में ओली का एकाधिकार स्वीकार्य नहीं हैः रावल

काठमांडू, २८ नवम्बर । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष भीम रावल ने कहा है के पदाधिकारी एवं केन्द्रीय सदस्य चयन करने की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली को देना ठीक नहीं है । चितवन स्थित सौराह में जारी पार्टी की १०वें महाधिवेशन अन्तर्गत आयोजित बन्दसत्र में प्रस्ताव हुआ था कि १९ पदाधिकारी और ३०१ केन्द्रीय सदस्य प्रस्ताव करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष ओली को दिया जाए । प्रस्ताव पेश होते ही उसके प्रति असन्तुष्टी व्यक्त करते हुए नेता रावल ने कहा– ‘यह निर्णय स्वीकार्य नहीं हो सकता ।’
उपाध्यक्ष रावल ने यह भी कहा है कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए घोषत उम्मीदवारी से भी वह पीछे हटनेवाले नहीं हैं । बन्दसत्र के दौरान नेता विष्णु पौडेल ने पदाधिकारी और केन्द्रीय सदस्यों की छनौट की जिम्मेदारी ओली को देनेका प्रस्ताव किया था । प्रस्ताव होते ही हाल में उपस्थित बहुसंख्य सदस्य उसके पक्ष दिखाई दिए । लेकिन उपाध्यक्ष रावल ने उक्त प्रस्ताव के प्रति विरोध जताते हुए कहा कि ऐसा नहीं हो सकता । इसीतरह इस प्रस्ताव के विरुद्ध में दूसरे नेता घनश्याम भुसाल भी दिखाई दिए हैं ।

