Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 28 नवम्बर 2021 रविवार* शुभसंवत् :-2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*योगमाया त्वमेवासी वायुरूपा नभः स्थिता।*
*सर्वगंधवहा पृथ्वी नानरूपा सनातनी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 28 नवम्बर 2021 रविवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- नवमी रात्रि 12:15 तक उपरांत दशमी,
नक्षत्र :- पूर्वाफाल्गुनी सायं 5:55 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी,
योग:- विष्कुम्भ रात्रि 1:56 तक उपरांत प्रीति,
करण:- तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:42
सूर्यास्त :- संध्या 05:18
सूर्य :- *अनुराधा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 11:52 यावत सिंह राशौ, उपरांत कन्या राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज कांची अचला नवमी में गणेश अथर्वशीर्ष, अपराजिता स्तोत्र का पाठ सर्व सिद्धि दायक अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

🐏मेष
आपके लिए आज का दिन शुभ है, लेकिन आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ते रहेंगे। दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं और इससे आपकी आगे की राहें आसान हो जाएंगी। मगर इससे साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आपका अच्‍छा व्‍यवहार सबको खुश कर लेगा और सब कुछ पहले जैसा फिर से हो जाएगा। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी हो सकती है और लेकिन जल्‍द ही सब नियंत्रण में होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अर्जेंटीना का क्वाटर फइनल में प्रवेश

🐂वृष
आज का दिन आपके लिए खास है और परिजनों के साथ खुशी से बीतेगा। धन के साथ सुख भी प्राप्‍त होगा और परिवार में आनंद बना रहेगा। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिल सकता है और दोस्‍तों के आगमन से शाम को भी अच्‍छा महसूस करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा और मन में खुशी होगी। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

👫🏻मिथुन
आज का दिन शुभ है और पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। आज का दिन आपका भजन और पूजा में भी बीतेगा और प्रभु की कृपा से सभी कार्य आसान से बनते रहेंगे। व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक वाहनों का प्रयोग संभालकर करें। धीरे चलाएं। किसी महान व्‍यक्ति से मिलने से आपका मन भी प्रेरणा से भर सकता है। पत्नी पक्ष से भी वांछित सहयोग प्राप्‍त होगा और आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

🦀कर्क
आज का दिन धन के मामले में विशेष फलदायी होने जा रहा है। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन प्राप्‍त हो सकता है और आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है। आज के दिन आपको व्यावसायिक योजनाओं में लाभ होगा और हर कार्य में गति प्राप्‍त होगी। आज के दिन आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय लेने में जल्‍दी न करें आपको नुकसान हो सकता है। शाम से लेकर देर रात तक भगवान के भजन कीर्तन में समय व्‍यतीत होने से लाभ होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

🐅सिंह
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला साबित हो सकता है और आपको राजनीतिक क्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम प्राप्‍त होंगे। संतान के प्रति सभी दायित्वों की पूर्ति भी होगी। आज के दिन आप प्रतिस्पर्द्धा के क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम कमाएंगे और रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया मंद हो सकती है और आंखों में भी किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। खानपान में सावधानी रखें। शाम को प्रियजनों के साथ हास परिहास में समय बीतेगा। आज भाग्‍य आपका 78 फीसदी साथ देगा।

यह भी पढें   बज्जिका पाण्डुलिपि पुरस्कार से सम्मानित हुए साहित्यकार अजयकुमार झा,

👰🏼कन्या
आज का दिन आपका थोड़ा व्‍यस्‍तता से भरा रहेगा और भाग्‍य भी साथ देगा। आज आप परोपकार के कार्यों में बिजी रहेंगे और वृद्धजनों की सेवा में समय बीतेगा।आज के दिन पुण्य कार्यों पर आपका धन व्यय होने से मन में हर्ष होगा। आज शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आप उनसे हर मामले में आगे रहेंगे।दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी और मन में विशेष प्रसन्‍नता महसूस करेंगे।

⚖️तुला
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए लाभ देने वाला रहेगा और आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपका बात करने का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा और आपको विशेष सम्मान दिलाएगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, और आपको सर्दी जुकाम हो सकता है। सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

🦂वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए संदीप शर्मा के अनुसार सुखदायी है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। ऐसा होने से आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

🏹धनु
आज का दिन आपके लिए खास होने जा रहा है और आपका गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होने से मन प्रसन्‍न होगा। आज के दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से मन में एक अलग प्रकार की संतुष्टि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। आज के दिन आपको रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी जरूरी है। धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

🐊मकर
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से खुशी होगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय में किसी प्रकार के परिवर्तन पर विचार हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। धार्मिक स्थानों पर जाने का प्‍लान बनकर कैंसिल हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

🍯कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए वैसे तो आज का दिन सामान्‍य रहेगा, लेकिन पत्नी को अकस्मात् शारीरिक कष्ट होने से भागदौड़ व खर्च की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। कहीं कोई भी हस्‍ताक्षर करने से पहले अच्‍छे से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

🐟मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी से बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिल सकता है। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई सूचना प्राप्‍त हो सकती है जो आपके काम आएगी। आपका दिमाग भी रिलेक्स रहेगा और माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद से सफलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *