Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Nora Fatehi ने टेरेंस लुईस के साथ किया रोमांटिक डांस, देखते रह जाएंगे अंदाज

 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है, फैंस और जज भी उनका डांस देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. हाल ही में नोरा का ‘Kusu Kusu’ गाना रिलीज हुआ था. इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचाया था.

 

ग्लैमरस गर्ल ने अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बनाया है. नोरा फतेही के चाहने वाले उनकी लेटेस्ट वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं वहीं हाल ही में नोरा और टेरेंस के डांस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर टेम्पेचर हाई किया है.

 

केमिस्ट्री ने मचाई धूम 
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही  (Nora Fatehi Video) और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) के साथ इंडियास बेस्ट डांसर के सेट पर नजर आएंगी. इस दौरान दिलबर गर्ल नोरा फतेही और टेरेंस लुईस ने श्री देवी और अनिल कपूर के बेहद रोमांटिक गाने ‘काटे नहीं कटते’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है,

 

सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री छाई हुई है. फैंस दोनों की डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस-बस हैंडल नहीं हो रहा, वहीं दूसरे यूजर ने कहा- सो कूल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *