Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवाहपंचमी को लेकर बारहवीघा (रंग भूमि) मैदान की सफाई की शुरुआत

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । तीन दिबंसर से जनकपुरधाम में सप्ताहब्यापी विवाह पंचमी महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। बिवाह पंचमी को लेकर मंगलवार को मेयर लाल किशोर साह, उप मेयर रीता झा, जानकी मंदिर के कनिष्ठ उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास, असहाय संरक्षण मंच के अध्यक्ष बैद्यनाथ साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ , धनुषा जिला के सी. डी. ओ., एस. पी. सहित नगर के गणमान्य लोग हाथ में झाड़ू लेकर बारहवीघा की सफाई की शुरुआत की। इसके साथ धनुषा जिला के दो सौ से अधिक पुलिसकर्मी तथा सौ से अधिक स्वयंसेवक भी झाड़ू से सफाई में जुटकर चेतना जगाने का काम किया। जनकपुरधाम के मेयर ने बारहवीघा सहित जनकपुरधाम के सभी कूड़ा कचरा का हटाने के लिए जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के सफाईकर्मी दिन रात लगे रहेंगे। ट्रेक्टर, टीपर से इसे हटाया जाएगा, लेकिन डंपिंग साइट नहीं होने से कूड़ा कचरा को फेंकने में दिक्कत हो रही है। जानकी मंदिर के कनिष्ठ महन्त द्वारा तत्काल कचरा फेंकने के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किए।

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed