Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस एवं गीता ज्ञानयज्ञ शुरू

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।नेपाल के सीमावर्ती बिहार के मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के राढ गांव में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा तीन दिवसीय श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञानयज्ञ 1दिसंबर से शुरु हुयी हैं। इस अवसर पर आशुतोष महाराज की शिष्या सुनीता भारती तथा सोनिया भारती द्वारा रामचरितमानस एवं गीता ज्ञानयज्ञ के दौरान मानव जीवन से जुड़ी हुई अनुभव तथा सात्विक आहार, विहार पर प्रवचन दिए। साध्वी ने प्रवचन में कहीं कि मनुष्य को सत्मार्ग पर चलना चाहिए। अच्छे कर्म से ही संसार से मुक्ति मिल सकती हैं। साध्वी सरिता भारती , स्वामी वीरेन्द्रानन्द जी, कैलाश भाई के भक्ति भजन से उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। इस राम चरितमानस एवं गीता ज्ञानयज्ञ के आयोजन में के. डी. यादव, उमेश यादव, परमेश्वर ठाकुर, डा. अरुण मंडल, उदय चंद्र यादव सुभाष ठाकुर, कमलेश साह, शिक्षिका शोभा साह सहित आशुतोष महाराज के शिष्य सक्रिय हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed