राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा ६ अध्यादेश जारी

काठमांडू, २ दिसम्बर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने ६ अध्यादेश जारी की है । मन्त्रिपरषद् द्वारा सिफारिश होने पर यौन हिंसा विरुद्ध की कुछ ऐन संशोधन के लिए तैयार की गई अध्यादेश, फौजदारी कसूर तथा फौजदारी कार्यविधि संबंधी ऐन संशोधन संबंधी अध्यादेश, नेपाल पुलिस तथा प्रदेश पुलिस (कार्य संचालन, सुपरीवेक्षण और समन्वय) प्रथम संशोधन संबंधी अध्यादेश, तेजाव तथा अन्य घातक रसायनिक पदार्थ (नियमन) अध्यादेश, सामाजिक सुरक्षा (प्रथम संशोधन) अध्यादेश और रेल्वे अध्यादेश उन्होंने जारी की है ।
स्मरणीय बात यह है कि उल्लेखित सभी अध्यादेश तत्कालीन केपीशर्मा ओली नेतृत्व की सरकार द्वारा भी लाया गया था, लेकिन संसद् से पास नहीं हो पाया । आज फिर संसद् संचालित नहीं है और वही अध्यादेश जारी की गई है । सरकार ने कहा है कि सरकारी कामकारवाही को प्रभावकारी बनाने के लिए उल्लेखित अध्यादेश आवश्यक होने से जारी की गई है ।

