कर्णाली प्रदेश के मुख्यमंत्री शाही को मिला विश्वास मत

सुर्खेत, २ दिसम्बर । कर्णाली प्रदेश के मुख्यमन्त्री जीवनबहादुर शाही को विश्वास का प्राप्त हुआ है । बुधवार सम्पन्न प्रदेशसभा बैठक में विश्वास का मत संबंधी प्रस्तावित प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया । बैठक में कर्णाली प्रांतीय विधानसभा के २२ सदस्यों ने भाग लिया ।
सभामुख राज बहादुर शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री शाही द्वारा पेश प्रस्ताव के पक्ष में २२ मत पड़े, जो प्रदेशसभा का बहुमत है । स्मरणीय बात यह है कि प्रदेशसभा बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले संबंद्ध सांसदों की उपस्थिति नहीं रही । मुख्यमन्त्री शाही को नेपाली कांग्रेस संबंद्ध ६, माओवादी केन्द्र संबंद्ध १२, एकीकृत समाजवादी संबंद्ध ३ और राप्रपा संबंद्ध १ सांसदों ने मत दिया ।

