पार्टी को एकताबद्ध रखने के लिए ही मैंने पार्टी अध्यक्ष पद में उम्मीदवारी नहीं दियाः राणा

काठमांडू, २ दिसम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) अध्यक्ष पशुपति शमशेर राणा ने दावा किया है कि राप्रपा को एकताबद्ध रखने के लिए ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद में उम्मीदवारी नहीं दिया है । बुधबार से काठमांडू में शुरु पार्टी महाधिवेशन उद्घाटन समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया । उनका कहना है कि उनकी उम्मीदवारी से पार्टी एकता में खतरा उत्पनन हो सकती थी । स्मरणीय है, राप्रपा अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रतिस्पर्धा में वर्तमान अध्यक्ष कमल थापा और नेता राजेन्द्र लिङ्देन हैं ।
महाधिवेशन शुरु होने से पहले राणा ने भी कहा था कि वह भी अध्यक्ष पद में उम्मीदवारी देंगे, लेकिन उन्होंने नहीं दिया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए राणा ने कहा– ‘दो साल पहले ही हमारे बीच एकता हुई थी, मुझे लगा कि मेरी उम्मीदवारी से कई पार्टी एकता तो खतरे में नहीं पड़ेगी ! अगर पार्टी ही खतरे में पड़ जाती है तो मैं अध्यक्ष होने कुछ भी नहीं होता ।’
चुनावी प्रतिस्पर्धा में रहे थापा और लिङदेन से सहमति में ही नेतृत्व चयन करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया । उनका कहना है कि इसी में पार्टी की हित है । अध्यक्ष राणा ने यह भी कहा कि अगर सहमति नहीं हो सकती है और चुनाव से ही नेतृत्व चयन किया जाता है तो चुनावी परिणाम सभी को स्वीकार करना होगा ।

