कोरोना संबंधी जोखिम फिर बढ़ गई, अति आवश्यक कामों के अलवा विदेश न जाने के लिए सरकार ने किया आग्रह

काठमांड, २ दिसम्बर । अति आवश्यक कमों के अलवा किसी भी नागरिकों को विदेश न जाने के लिए नेपाल सरकार ने आग्रह किया है । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) की नयां भेरियन्ट ओमिक्रॉन को मध्यनजर करते हुए सरकार ने आम नागरिकों को ऐसा आग्रह किया है ।
स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के सह–प्रवक्ता समीर कुमार अधिकारी ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा– ‘ओमिक्रॉन भेरियन्ट की खतरा को मध्यनजर करते हुए आग्रह किया जाता है कि तत्काल अत्यावश्यक कामों के अलवा विदेश यात्रा न करें, सावधानी बरतें ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि आज के दिन नेपाल में ओमिक्रॉन भेरियन्ट पहचान में नहीं आया है, लेकिन सावधान रहना जरुरी है । उन्होंने यह भी कहा है कि नेपाल में भी आवश्यक निरीक्षण और परीक्षण कार्य को बढ़ा दिया गया है ।

