राप्रपा पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी देनेवालों को १ लाख शुल्क
काठमांडू, २ दिसम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के महाधिवेशन में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी देनेवालों को १ लाख रुपये शुल्क देना पड़ेगा । बुधबार से शुरु महाधिवेशन में वर्तमान अध्यक्ष कमल थापा और नेता राजेन्द्र लिङदेन अध्याक्ष पद में दावा कर रहे हैं । अगर वे लोग उम्मीदवारी पंजीकृत करते हैं तो शुल्क वापत उन लोगों को १–१ लाख देना पड़ेगा । यह रकम अन्य पार्टियों की तुलना में सबसे अधिक है ।
प्राप्त सूचना अनुसार उपाध्यक्ष पद में उम्मीदवारी देनेवालों को ७५ हजार, महामन्त्री पदों के लिए ५० हजार, केन्द्रीय सदस्यों के लिए १५ हजार शुल्क निर्धारण किया गया है । निर्वाचन समिति के संयोजक निरंजन थापा के अनुसार १ अध्यक्ष, ४ उपाध्यक्ष, १ महिला के साथ ३ महामन्त्री और १४१ केन्द्रीय सदस्य निर्वाचन से चयन हो रहे हैं ।

