Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव में क्रियाशील होने के लिए देउवा ने दिया कार्यकर्ताओं को निर्देशन

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने निकट भविष्य में होनेवाला तीनों तह की चुनाव में क्रियाशील होने के लिए पार्टी संबंद्ध कार्यकर्ताओं को निर्देशन दिया है । बिहिबार से शुरु प्रथम प्रदेश अधिवेशन की भर्चुअल उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा निर्देशन दिया है ।
प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा है कि अब कुछ महीनों के भीतर ही स्थानीय निकायों की और एक साल के भीतर प्रदेश एवं संघीय चुनाव होने जा रहा है, अब पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव केन्द्रीत होकर ही खूद को क्रियाशील रखना चाहिए । देउवा ने कहा है कि पार्टी की महाधिवेशन में भी आन्तरिक चुनाव हो रहा है, उन्होंने कहा है कि लोकतन्त्र के लिए यह स्वाभाविक प्रक्रिया भी है ।
देउवा ने कहा है कि आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस को सशक्त और शक्तिशाली पार्टी के रुप में स्थापित करन के लिए आम जनता में विश्वास हासिल करना होगा, इसके लिए क्रियाशील रहने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *