Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पति का सनसनीखेज आरोप :पीरियड्स का ब्लड खाने में मिलाकर देती थी पत्नी, युवक का हुआ….

 

यूपी के गाजियाबाद में एक चौंकाने वाली घटना उजागर हुई है। इल्जाम है कि एक पत्नी ने अपने पीरियड्स (मासिक धर्म) का ब्लड मिलाकर अपने पति को पिला दिया, जिससे उसे खतरनाक संक्रमण हो गया। व्यक्ति ने बीते वर्ष 12 जून को कविनगर थाने में पत्नी और उसके मां-बाप के विरूद्ध कंप्लेन दर्ज कराई थी।

 

पुलिस में कंप्लेन आने के बाद पुलिस अफसरों ने सीएमओ को लेटर लिखकर इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी. अब इन आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है। इस बोर्ड की रिपोर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी।

 

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस पति ने अपने दावों को पुष्ट करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है. पीड़ित की शिकायत पर कवि नगर पुलिस स्टेशन में पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 और 120बी यानी आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है. ‘इस वजह से दिया खून वाला खाना’ शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जब उन दिनों खाना खाने के बाद वो अप्रत्याशित रूप से बीमार पड़ा तो कंप्लीट मेडिकल टेस्ट करवाया. टेस्ट की मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि संक्रमण की वजह से ही उसके शरीर में सूजन है. शिकायतकर्ता पति की शादी 2015 में हुई थी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed