Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में गुल्मेली सेवा समाज द्धारा तीज प्रतियोगिता कार्यक्रम सम्पन्न

 

2नेपालगन्ज, (बाँके जिला) पवन जायसवाल, भाद्र १५ गते ।
विभिन्न जिला से आयें हुयें बाँके जिला में रहते आ रहे गुल्मेली सेवा समाज समिति ने नेपालगन्ज में शनिवार को प्रतियोगितात्मक तीज कार्यक्रम का आयोजन करके भव्यतापूर्वक सम्पन्न किया ।
बाके जिला में बसोबास करते आ रहे और विभिन्न पेशा,व्यवसायो में कार्यरत रहे पाँच सौ से अधिक लोगों की संख्या में तीज प्रतियोगिता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
प्रतियोगिता में आठ समूहओं ने भाग लिया था । जिस प्रतियोगिता में जीव कला अधिकारी की नेतृत्व में रही नपालगन्ज– ५ बसपार्क की समूह प्रथम स्थान । इसी तरह लालु माया काउछा मगर नेतृत्व की खजुरा धौलागिरी समूह द्धितीय स्थानों में और मन कुमारी ढकाल नेतृत्व की खजुरा समूह तिसरे स्थान में रहीे थी ।
इसी तरह शारदा गौतम  नेतृत्व के वी.पी. चौक समूह और गीता गौतम नेतृत्व की गणेशपुर समूह ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त की थी ।
निर्णायक समिति के संयोजक पूर्ण लाल चुके के अनुसार प्रतियोगीयों ने तीज के भाखा में गुल्मी जिला का परिचय, प्राकृतिक सौन्दर्यओं की वर्णन सहित का गीत और नृत्य सहभागी महिलाए“ ने प्रस्तुत की थी । निर्णायक समिति के अन्य सदस्यों में महिलाए“ की ओर से सरीता ज्ञवाली और पुरुषों के ओर से बसन्त गौतम रहे थे ।
उसी तीज प्रतियोगिता के अवसर में २०६९ साल के प्रवेशिका परीक्षाओं में सामुदायिक विद्यालय और नीजि विद्यालय के तर्फ से सब अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण हाने वा दो विद्यार्थी को पुरस्कृत भी किया गया था । सभी विजयी प्रतियोगियों को नगद पुरस्कार दिया गया था ।
सभी विजयी प्रतियोगियों और दो विद्यार्थीओं को बा“के जिला प्रहरी कार्यालय नेपालगन्ज के प्रहरी नायव उपरीक्षक प्रेम बस्नेत, गुल्मेली सेवा समाज समिति के अध्यक्ष भाष्कर काफ्ले, होटेल अर्गनाइजेशन के अध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय, नेपालगन्ज उद्योग व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गौतम, सदस्य हरिश्चन्द्र श्रेष्ठ, अधिवक्ता हरि ज्ञवाली लगायत लगायत लोगों ने पुरस्कार वितरण किया था ।
तीज प्रतियोगिता कार्यक्रम समिति के सदस्यव्दय मीना पाण्डेय और बसुन्धरा गौतम ने संचालन किया गुल्मेली सेवा समाज के सचिव भीम कडेल ने जानकारी दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *