Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचार के बिरुद्ध तीज

 

kनेपालगन्ज,(बाँके जिला) पवन जायसवाल, भाद्र २१ गते ।
बाँके जिला स्थित बागेश्वरी असल शासन क्लब (बास) ने महिला तथा बालबालिका बिभाग ने भादौं२० गते भ्रष्टाचार के बिरुद्ध तीज कार्यक्रम का आयोजन किया ।
नेपालगञ्ज के बिनायक गेष्ट हाउस में आयोजित तीज कार्यक्रम में भ्रष्टाचार बिरुद्ध के प्रहर्सन लगायत का कार्यक्रम किया गया था ।
उसी कार्यक्रम में बास ने खुला एकल तीज नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न किया । ११ लोगों की कार्यक्रम में प्रतियोगिता मे सहभागिता रही थी सो प्रतियोगिता में नेपालगञ्ज धम्बोझी की श्रृंखला बस्नेत प्रथम,  रझेना, बाँके की तोषी माझी द्धितीय और शम्शेरगञ्ज की सुस्मिता पुन तृतीय हुई थी । प्रथम, द्धितीय, तृतीय बिजेताओं को क्रमशः नगद ४ हजार, ३ हजार और मल्टिमिडिया मोबाईल प्रदान किया गया था ।
बिजयी प्रतियोगी तथा सहभागियों को बास की संस्थापक सदस्य बिजया के.सी.की माता कमला खत्री, पि.एस.आई. नेपाल की बिनिता के.सी., निर्णायक कमल बि.क.निर्मोही, नायक प्रशान्त के.सी.ने पुरस्कार तथा प्रमाण–पत्र बितरण किया था । k-1
कार्यक्रम के निर्णायक तथा सहयोगीयों को  बास के अध्यक्ष राजु लामिछाने, निर्देशक नमस्कार शाह ने प्रमाण–पत्र बितरण किया था कार्यक्रम में दो सौ से लोगों की सहभागिता रही उस कार्यक्रम में जिला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय बाँके के प्रमुख मधुसुदन न्यौपाने लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी ।
आयोजक समिति के सदस्य शकुन्तला शाह ने सञ्चालन किया कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य कार्यक्रम संयोजक मञ्जु बोहरा ने की थी तीज कार्यक्रम के उद्धेश्यों के पर बास के  निर्देशक नमस्कार शाह ने प्रकाश डाला और समापन बास के अध्यक्ष राजु लामछिाने ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *