Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीस देशों में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नई आफत

 

अमेरिका, भारत और यूरोपीय देशों समेत लगभग तीस देशों में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक ने सरकारों और आम नागरिकों को गहरी चिंता में डाल दिया है। विभिन्न देशों की सरकारें जहां कड़े प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं वहीं निवेशकों की नींद उड़ गई है। मंदी के दौर से बाहर आ रही वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नई आफत से पड़ने वाले प्रभाव की चिंता से लोगों में घबराहट है। अमेरिका, जर्मनी और रूस ने जहां कड़े प्रतिबंधों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढें   चिकित्सा शिक्षा आयोग के उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र खत्री

गुरुवार को यूरोपीय स्टाक एक्सचेंज में गिरावट का रुख रहा। पिछले सत्र में निवेशकों को जो लाभ हुआ उसे वे गंवा बैठे। हालांकि वाल स्ट्रीट में थोड़ी मजबूती देखने को मिली। नए वैरिएंट का नाम सामने आने के बाद पिछले शुक्रवार को बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। तबसे बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पहचाने गए ओमिक्रोन के बारे में अभी किसी के पास बहुत जानकारी नहीं है। लेकिन मध्य नवंबर में पहचाना गया यह वैरिएंट अब तक तीस देशों में पहुंच चुका है। यूरोप के कई देश जो अभी डेल्टा वैरिएंट से बुरी तरह परेशान उनके लिए ओमिक्रोन कोढ़ में खाज की तरह साबित हो सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *