अब नेपाली कांग्रेस अकेले ही चुनाव में जाएगी, किसी के साथ गठबन्धन आवश्यक नहींः निधि

जनकपुरधाम, ३ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के उप–सभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस को अकेले ही चुनाव में जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी चुनावी गठबन्धन आवश्यक नहीं है । नेपाली कांग्रेस प्रदेश नं. २ अधिवेशन को बिहीबार जनकपुर में उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उपसभापति निधि ने कहा कि अब होनेवाला स्थानीय तह, प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा चुनाव में सभी क्षेत्र में कांग्रेस अकेले ही चुनाव में सहभागी होना चाहिए ।
नेता निधि ने कहा कि आम जनता की चाहत देश में कांग्रेस नेतृत्व में एकलसरकार है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसके लिए कांग्रेस को चुनाव में बहुमत प्राप्त करना जरुरी है, अब हम लोगों की भूमिका इसी में केन्द्रीत करना चाहिए ।’ नेता निधि ने कहा कि पार्टी महाधिवेशन के बाद कांग्रेस चुनाव में ही केन्द्रीत रहकर आगे बढ़ेगी । उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश नं. २ में कांग्रेस को ही चुनाव जितना चाहिए । उपसभापति निधि ने कहा कि अगर प्रदेश नं. २ में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त नहीं होगी तो देश में भी बहुमतीय सरकार बननेवाला नहीं है ।
उपसभापति निधि ने यह भी दावा किया कि अगर कांग्रेस कमजोर बनेगी और कांग्रेस नेतृत्व में सरकार नहीं रहेगी तो संघीय लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था भी कमजोर बन जाएगी ।

