Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद अमरेश सिंह मेची–महाकाली पदयात्रा करेंगे

 

काठमांडू, आश्विन ४ – राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद अमरेश सिंह मेची–महाकाली पदयात्रा करने वाले हैं । सांसद सिंह ने बताया है कि वो छठ पर्व के दूसरे दिन जनकपुरधाम से मेची–महाकाली तक पद यात्रा करेंगे । रविवार की सुबह जनकपुरधाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वें मधेश को और गहराई से समझने तथा मधेश को जोड़ने के लिए यह पदयात्रा करने वाले हैं ।
उन्होंने कहा कि माँ सीता की जन्मभूमि जनकपुर में छठ के पारन के दिन गंगासागर में अघ्र्य देकर मेची–महकाली पदयात्रा की शुरुआत करुँगा । उन्होंने कहा कि ‘मेरी पदयात्रा का थीम है कि समाज को जोड़ना है । राजनीति का मतलब ही समाज को जोड़ना है । राजनीति समाज को जोड़ने के लिए है और देश की समृद्धि के लिए है । इसलिए आगे का रास्ता एकता का ही होना चाहिए ।’
उन्होंने बताया कि मधेश में ६ ‘स’ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिँचाई, सुरक्षा और सर सफाई में परिवर्तन हो रहे हैं । अपनी पदयात्रा को लेकर उन्होंने बताया कि इस क्रम में वे जनता की बातों को सुनेंगे ।
उन्होंने कहा कि ‘पदयात्रा के क्रम में जनता के बीच में जाकर, जनता की बातों को सुनूँगा । मैं कम बोलूँगा जनता की बातों को ज्याद सुनूँगा । उन्होंने कहा कि पदयात्रा के क्रम में दैनिक पाँच घंटें चलूँगा और ७ घंटे जनता की बातों को सुनूँगा ।’

यह भी पढें   आज इस मंच पर हमारे बड़े भाइयों को भी होना चाहिए था – सभापति थापा

उन्होंने बताया कि अपनी पदयात्रा की शुरुआत वे जनकपुरधाम से करेंगे, जहाँ मिट्टी के घड़े में मिट्टी और पानी को डालकर यात्रा शुरु करेंगे और माघ संक्रांति के दिन महाकाली नदी में जौ–तिल रखकर विसर्जन कर यात्रा को समाप्त करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com