Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थानीय सरकार के महत्त्वपूर्ण दायित्वों में से एक यातायात सेवा का विस्तार भी है – सुनीता डंगोल

 

काठमांडू, आश्विन ४ – काठमांडू महानगरपालिका की कार्यवाहक प्रमुख सुनिता डंगोल ने कहा है कि सार्वजनिक यातायात सेवाओं का विस्तार कर, रात के समय में भी बस सेवा संचालन की सुविधा का विस्तार किया जाना चाहिए । ललितपुर में आयोजित काठमांडू उपत्यका रात्रिकालीन बस सेवा विस्तार कार्यक्रम में डंगोल ने यह बात कही । उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकार के महत्त्वपूर्ण दायित्वों में से एक यातायात सेवा का विस्तार भी है । उन्होंने बताया कि रात के समय में भी बस सेवा संचालन किए जाएंगे ।
उन्होंने कहा कि “स्थानीय सरकार के मूल दायित्वों में से एक महत्त्वपूर्ण दायित्व है स्थानीय यातायात का विस्तार करना । लेकिन ये सिर्फ दिन के ही समय के लिए नहीं है अब रात को भी बस सेवाएं शुरु की जाएगी ।“ डंगोल ने कहा, “अब काठमांडू उपत्यका दिन में ही चलायमान नहीं होग, अब रात को भी चलायमान होगी ।“ डंगोल के अनुसार, वैशाख १ गते से परीक्षण के रूप में बूढानीलकंठ–ललितपुर के लगनखेल और विमानस्थल–चन्द्रागिरि रुट में रात्रिकालीन बस सेवाएं सञ्चालन की गई थी । उन्होंने जानकारी दी कि पहले ९० दिनों में अब तक ६७ हजार यात्रियों ने इस सेवा का प्रयोग किया है । उनका कहना कि सार्वजनिक यातायात को आवाजाहि के साधन के रूप में नहीं लेकर एक अवसर और पहुँच के माध्यम के रुप में देखा जाना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com