Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

 

काठमांडू, आश्विन ४ – जापान में हो रहे एशियाली खेलकूद में कराटे खिलाड़ी एरिका गुरुङ महिला कराटे के कुमितें विधा में सेमिफाइनल में पराजित हो गईं हैं । हलांकि सेमिफाइनल में हारने के बाद भी नेपाल को कांस्य पदक मिलना पक्का है । कराते में सेमिफाइनल में पराजित होने वाले खिलाड़ी को कांस्य पदक दी जाती है । पिछले संस्करण की रजत पदक विजेता एरिका ने तोयोहाशी जिम्नाजियम में रविवार को महिलाओं के ६८ केजी से ज्यादा वजन वाले में जोर्डन की यारा नासेर के विरुद्ध ७–१ आसानी से जीत हासिल किया है । आज सेमिफाइनल में एरिका कजाकिस्तान की सोफिया बेरुल्टसेभा से २–१ पराजित हुई हैं ।
इसके साथ ही नेपाल ने अब कराटे में कम से कम से तीन पदक प्राप्त करना पक्का कर लिया है । इससे पहले कुुमितें पुरुष अंडर ६० केजी , मीनबहादुर तामाङ और अंडर ५५ केजी में राकेश मानन्धर ने सेमिफाइनल की यात्रा तय की है । इसके साथ ही नेपाल के लिए यह पदक पक्का हो गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com