Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के हिमालयी क्षेत्रों व हिंद महासागर के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मदद की जरुरत

 

काठमांडू,

नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल ने रविवार को कहा कि सरकार की प्राथमिकता देश के हिमालयी क्षेत्र को हिंद महासागर से जोड़ने की है। उन्होंने क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेहतर आर्थिक व क्षेत्रीय सहयोग पर बल दिया।

अबूधाबी में पांचवें हिंद महासागर सम्मेलन (आइओसी) 2021 को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल, हिंद महासागर को काफी महत्व देता है और उसे आर्थिक लाइफलाइन मानता है। उन्होंने कहा, ‘नेपाल के हिमालयी क्षेत्रों व हिंद महासागर के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मदद की दरकार है।’ उन्होंने कोरोना महामारी के इस दौर में वैक्सीन को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी बल दिया।

यह भी पढें   माँ चंद्रघंटा : साहस, शांति और शक्ति की आराधना : श्वेता दीप्ति

पांचवें हिंद महासागर (IOC) सम्मेलन में वैश्विक प्रणाली में शक्ति समानता को भी संबोधित किया गया। इसमें लगभग 200 प्रतिनिधि और 30 देशों के 50 से अधिक वक्ता मौजूद रहे। जिसमें समुद्र के बढ़ते स्तर, जलवायु परिवर्तन और क्षेत्र में तटीय राज्यों से संबंधित मुद्दों बड़ी चर्चा हुई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com