Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रबिन दाहाल नेपाल स्काउट के संयोजक में नियुक्त

 

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल स्काउट के राष्ट्रीय तदर्थ समिति के संयोजक में रबिन दाहाल नियुक्त हुये है । बि.सं.– २०७८ मंसीर १९ गते मन्त्री स्तरीय निर्णय अनुसार नेपाल स्काउट के राष्ट्रीय तदर्थ समिति के संयोजक में नियुक्त किया गया है ।  युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज अथक ने मन्त्री स्तरीय बैठक से रबिन दाहाल को नेपाल स्काउट के राष्ट्रीय तदर्थ समिति के संयोजक में नियुक्त किया है  ।

मंसीर १९ गते बि.सं. २०७८  मन्त्री स्तरीय निर्णय अनुसार स्काउट के तदर्थ समिति संयोजक में नियुक्त हुये रबिन दाहाल को नेपाल स्काउट के प्रमुख आयुक्त की जिम्मेवारी समेत दिया गया है । इसी तरह राजीव खत्री सह–संयोजक में नियुक्त हुये है । उन को नेपाल स्काउट के तालिम आयुक्त की जिम्मेवारी समेत दिई गई है ।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीन लिया बचपन: रसुवा में भाई-बहनों और अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे

इसी तरह नेपाल स्काउट के सदस्यों में बबिता कटुवाल, बिजय किशोर झाँ, हरि बहादुर श्रेष्ठ, केशव महर्जन, रामचरित्र ठाकुर, सन्तोष कुमार थापा, शिव प्रसाद बराल, रमिला नगरकोटी, गायत्री शर्मा, दिपक अर्याल, तिलक खत्री, जुपिटर कुँवर और देउमल सुनार भी नियुक्त हुये हैं । जिस मध्ये बबिता कटुवाल को संगठन आयुक्त की जिम्मेवारी मिली है ।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को नेपाल स्काउट के प्रमुख तथा युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने सोमवार को ही सपथ ग्रहण कराया था । मन्त्रालय के सभाहाल में आयोजित सपथ ग्रहण कार्यक्रम में युवा तथा खेलकुद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज मन्त्री अथक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सपथ ग्रहण कराते हुये स्काउट की अन्तराष्ट्रीय मूल्य मान्यता की परिधि में रहकर कर्तब्य निर्वाह करने के लिये निर्देशन समेत दिया ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ पर प्रधानमंत्री बालेन शाह का संसद में जवाब: पूर्व चेतावनी, शवों की पहचान और विदेशी मदद पर दी सफाई

स्काउट जैसी मर्यादित संस्था की मूल्य मान्यता को कायम रखते हुये मर्यादित, अनुशासित तथा देशभक्त समाज निर्माण के लिये अग्रणी भूमिका निभाने के लिये युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज अथक ने नवनियुक्त पदाधिकारी तथा सदस्यों को निर्देशन दिया । सभी सामुदायिक विद्यालय में स्काउट विस्तार करके प्रत्येक घर में कम से कम एक व्यक्ति स्काउट उत्पादन कर सके तो ठीक होगा युवा पुस्ता में सकारात्मक धारणा की विकास हो सकती है कहते हुये विश्वास समेत ब्यक्त किया था । वह समिति को १ वर्ष के अन्दर  निर्वाचन कराने की जिम्मेवारी समेत निश्चित किया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083
रबिन दाहाल नेपाल स्काउट के संयोजक में नियुक्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com