Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह के देखने के लिए दर्शको की भीड़ उमड़ पड़ी

 

जनकपुर धाम ( नेपाल), मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के जानकी मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह के देखने के लिए दर्शको की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस कार्यक्रम के दूल्हा भजन सदा, राजू यादव, सिकेंदर कुमार,शिव शंकर,संजय कुमार चौधरी,अमरेश कुमार साह,सियाराम सदा,अमरेश कुमार साह,संतु सदा,गणेश कुमार राम,श्री राम भक्त चौधरी,रामू राणा,गणेश कुमार राम,सूरज कुमार,दिलीप कुमार मंडल,गोपीनाथ,राकेश मंडल,राम प्रवेश सहनी,संजय सदा सहित करीब 21 जोड़ी दूल्हा दुल्हन की शादी काफी धूमधाम से हुई.इस दृश्य को देखने के लिए काफी दर्शक जुटे हुए थे.मंच पर दूल्हा एवं दुल्हन ने मास्क पहन कर कार्यक्रम में भाग लिए.मंदिर पर भव्य व आकर्षक मरबा बनाया गया था। स्वंयसेवक के द्वारा हर गतिविधि पर निगरानी किया गया था। 21 जोड़े दुल्हा – दुल्हन

यह भी पढें   ब्रह्मर्षि समाज के साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न

की शादी से पूर्व सभी ने जानकी मंदिर का परिक्रमा किया। उसके बाद मरबा पर परीक्षण हुआ।
उसके बाद बारीकी से मरबा पर बारीकी से तीन तीन दूल्हे को मरबा पर बैठाया गया तथा शादी की रस्म पूरा हुआ। दुल्हा को बस्त्र, सूटकेश तथा दुल्हन को बस्त्र, किचेन के बर्तन, मंगल सू आदि दिए गए। मौके पर जानकी मंदिर के महंत राम तपेशवर दास, प्रदेश दो के पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो, मेयरलाल किशोर साह,जानकी मंदिर के कनिष्ठ महंत राम रोशन दास, उप मेयर रीता कुमारी मिश्र, विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह पंकज,जितेंद्र सिंह सहित विश्व हिन्दू परिषद नेपाल भारत के कई सदस्य शामिल हुए। उद्योगपति ओमप्रकाश सर्राफ के संयोकत्व तथा विश्व हिंदू परिषद नेपाल जिला धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह की अध्यक्षता में संपन्न इस सामूहिक शादी में पतंजलि योग पीठ जनकपुरधाम के अध्यक्ष मनोहर साह, मोहन साह, धनुषधारी सिंह, पवन ठाकुर , रामाशीष दास ने भी सहयोग किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com