Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम कलेवा के साथ सप्ताह व्यापी विवाह पंचमी महोत्सव का हुआ समापन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर राम कलेवा (मर्याद) के बाद सप्ताह व्यापी विवाह पंचमी महोत्सव संपन्न हो गया। गुरूवार को जानकी मंदिर के प्रांगण में राम कलेवा (मर्याद) मनाया गया। अयोध्या से आए राम लीला कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न की भूमिका में थे। इस अवसर पर अयोध्या से आए साधु संत के अलावा सैकड़ों भोजन करने के लिए वैठे है। भोजन की सभी सामग्री परोसा जाता हैं। पत्तलपर सभी व्यंजन परोसने के बाद बाराती को खाने के लिए आग्रह किया जाता हैं। लेकिन राम सहित सभी भाई रुठ जाते हैं। वे भोजन नहीं करते हैं तो सभी बाराती भी भोजन नहीं करते हैं। रुठे राम भाईयों को मनाने के लिए सुनयना ने मनाने आती है। वे चारो भाईयों को उपहार देते है। इसके बाद राम सहित सभी भाईयों खाना प्रारंभ करते हैं। तव सभी बाराती खाना खाते हैं। इस दौरान संगीत के माध्यम से राजा दशरथ सहित तीनों रानियों को खूब गालियां दी जाती है। हास परिहास का दौर चलता है। भोजन के बाद सभी बारातियों को विदाई दी जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *