काठमांडु में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह सहित अन्य धर्मिक अनुष्ठान सम्पन
वरुण मिश्रा काठमांडु नेपाल । मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल अपना 18 वां स्थापना दिवस बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। काठमांडु के कमलपोखरी स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुरुवात 18 सत्यनारायण सामूहिक पूजन से हुआ । इस बीच सत्यनारायण भगवान का पूजन व कथा मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहा । पूजा अनुष्ठान में मैथिल महिलाए बढ़ चढ़ कर भाग ले अनुष्ठान को सभ्य और भब्य ढंग से सफल बनाया । कार्यक्रम का अध्यक्षता इंजीनियर भगवान झा ने किया वही मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र झा थे । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मिथिला विकास परिषद कलकत्ता का अध्यक्ष व मैथिली अभियानी अशोक झा , प्रोफेशर व मैथिल अभियानी दरभंगा चंद्रमोहन झा उर्फ पड़वा मैथिली अभियानी व संपादक अनुवार्ता शैल झा , नेपाल के युवा नेता द्वय केशव झा , डॉ सुरेन्द्र कुमार झा , हिन्दूवादी नेता बिजय प्रकाश निषाद, सामाजिक कार्यकर्ता वरुण मिश्रा मंचासीन थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री झा सहित सभी मंचासीन अतिथि मैथिल संस्कृति पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में प्रथम विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन भी किया गया । मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने बाबा विद्यापति के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।कार्यक्रम में रूपेश जी का समूह एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दिया । युवा गायक निखिल महादेव झा का प्रस्तुति को भी लोगो ने सराहा । इस मौके पर
इस मौके पर कलकत्ता से पहुचे मिथिला अभियानी अशोक झा , दरभंगा से पहुचे प्रोफेशर चंद्रमोहन झा उर्फ पड़वा तथा अररिया के जोगबनी निवासी वरुण मिश्रा को मिथिला मणि सम्मान से मुख्य अतिथि रामचन्द्र झा के हाथों किया गया । कलकत्ता से कार्यक्रम में पहुची महिला अतिथि अनुवार्ता के संपादक शैल झा को मिथिला अभियानी रूपा झा , ममता झा , अंजला झा ने शाल ओढाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में डाक्टर , इंजीनियर व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बालो छात्र छात्राओं को भी सम्मानित कर हौशला अफजाई किया गया ।
संचालन मैथिली ब्राह्मण महासभा के इंद्रदेव मिश्र व जानकीरमण झा संयुक्त रूप से कर रहे थे । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मैथिली ब्राह्मण महासभा नेपाल का अध्यक्ष इंजीनियर भगवान झा ने 25 गते शनिवार 11 दिसम्बर को जनकपुरधाम में आयोजित विद्यापति स्मृति समारोह में सहभागिता के लिए अनुरोध सहित आमंत्रित किया । काठमांडु में प्रत्येक वर्ष विद्यापति स्मृति पर्व समारोह मनाने का संकल्प लिया गया ।








