Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में विद्यापति स्मृति पर्व सम्पन्न, प्रथम उप राष्ट्रपति परमान्द झा थे प्रमुख अतिथि

 
जनकपुर में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 25 गते शनिवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन । प्रथम उपराष्ट्रपति परमान्द झा थे प्रमुख अतिथि ।

माला मिश्रा जनकपुर । 11 दिसम्बर 25 गते शनिवार को मिथिला संस्कृति अध्ययन केन्द्र( ब्राह्मण भवन) बेलाकुट्टी बस स्टैंड जनकपुरधाम में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भब्य आयोजन सम्पन हुआ । कार्यक्रम का अध्यक्षता मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का अध्यक्ष इंजीनियर भगवान झा ने किया । मिथिला सांस्कृतिक अध्ययन केन्द्र का बैनर तले आयोजित प्रथम विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 2078 में प्रमुख अतिथि गणतंत्र नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानन्द झा थे । इसके अलावा पूर्व उप प्रधानमंत्री व सांसद राजेन्द्र महतो प्रदेश दो का सांसद परमेश्वर साह , प्रदेश दो सरकार का प्रतिनिधित्व कर पहुचे मुख्यन्याधिवक्ता दीपेंद्र झा, जनकपुर का मेयर लालकिशोर साह तथा उपमेयर रिता मिश्र ,साउथ अमेरिका से मैथिल मिथिला अभियानी अजय कुमार झा विशेष अतिथि थे । भारतीय क्षेत्र से विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व विहार विधान सभा सदस्य विनोद नारायण झा , पूर्व लोकसभा सांसद डॉ अरुण कुमार सिंह (जहानाबाद) , डॉ नवल किशोर सिंह, सुभाषचन्द्र झा ,ललित झा वरिष्ठ पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता वरुण मिश्रा, गायक सुनील मल्लिक, सखरा भगवती मंदिर राजबिराज का पीठाधीश महाकान्त ठाकुर, सरोज मिश्रा, डॉ पुरषोत्तम झा सहित अन्य नेपाल भारत के सीमावर्ती जिला से दर्जनों प्रबुद्धजन, मैथिल अभियानी कार्यक्रम में मौजूद थे । मैथिल ब्राह्मण महासभा सप्तरी का अध्यक्ष राघबेन्द्र मिश्र ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । संचालन पत्रकार अमरकांत ठाकुरऔर मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल के सचिव इंद्रदेव मिश्र संयुक्त रूप से कर रहे थे । त्रिभुवन विश्व विद्यालय का मैथिली विभाग पूर्व प्रमुख प्रा डॉ पशुपति नाथ झा विद्यापति के जीवनी पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में कोरोना महामारी में राहत बितरण जैसे काम के लिए मैथिल ब्राह्मण युवा समिति बिराटनगर के अध्यक्ष मनोज मिश्र, जानकी टेलीविजन का चैयरमेन बैधनाथ साह, स्थानीय जनकपुर वार्ड 7 का अध्यक्ष जानकीराम साह , समाजसेवी व पत्रकार चांदनी झा सहित मिथिला सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र को सहयोग देने बालो दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में हेल्लो मिथिला सांस्कृतिक समूह का नवीन मिश्र के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया । दरभंगा से पहुची बाल कलाकार आदिति मिश्रा का नृत्य को सराहा गया । मधुबनी विहार से पहुचे युवा गायक गौरव झा , गायिका कंचन पाण्डे, गायिका रश्मि रानी बीच बीच में अपना प्रस्तुति देकर लोगो का भरपूर मनोरंजन किया । निखिल महादेव झा युवा गायक मधुबनी ने अपना दमदार प्रस्तुति से लोगो को झुमया । स्वागत मंतब्य और धन्यवाद ज्ञापन मैथिल सांस्कृतिक अध्धयन केन्द्र का अध्यक्ष इंजीनियर भगवान झा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने बाले सभी के प्रति आभार जताया । कार्यक्रम में शोभाकांत ठाकुर, जानकीरमण झा , मिथिलेश झा सहित दर्जनों लोग सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 मई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083
जनकपुर में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 25 गते शनिवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन ।
प्रथम उपराष्ट्रपति परमान्द झा थे प्रमुख अतिथि ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *