कांग्रेस महाधिवेशनः आज हो रहा है उम्मीदवारी वापस और अंतिम नामावली प्रकाशन
काठमांडू, १२ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस की जारी १४वें पार्टी महाधिवेशन में आज उम्मीदवारी देनेवालों को अपना नाम वापस लेने अवसर दिया जाएगा । कांग्रेस निर्वाचन समिति के अनुसार अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस करना चाहते हैं तो उनको ११ बजे तक का अवसर दिया जाएगा । समिति के अनुसार आज १२ बजे ही उम्मीदवारों की अंतिम नामावली प्रकाशित करने का कार्यतालिका है । अंतिम नावमाली अनुसार कल सोमबार ८ बजे से मतदान होने जा रहा है ।
निर्वाचन समिति के अनुसार मतदान के लिए भृकुटीमण्डप, महेन्द्र पुलिस क्लब और राष्ट्रीय सभागृह में व्यवस्था की गई है । प्राप्त सूचना अनुसार १३४ केन्द्रीय कार्य समिति के लिए ५४८ नेताओं की उम्मीदवारी पंजीकृत हुई है । महाधिवेशन में सहभागी प्रतिनिधियों की संख्या ४७४३ हैं ।

