लोसपा में सोनल के विरुद्ध मोर्चाबंदी, प्रदेश अध्यक्ष से हटाने के लिए मांग

काठमांडू, १३ दिसम्बर । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) में प्रदेश नं. २ के पार्टी अध्यक्ष को लेकर विवाद शुरु हुआ है । पार्टी नेतृत्व की ओर से हाल ही में प्रदेश २ अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष चयन किया गया था । लेकिन प्रदेश नं. २ अध्यक्ष के रुप में चयनित जीतेन्द्र सोनल और धनुषा जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह को लेकर कुछ नेता–कार्यकर्ताओं ने मोर्चाबंदी शुरु किए हैं । उन लोगों ने मांग किया है है कि सोनल और साह को दी गई जिम्मेवारी से तत्काल मुक्त करना होगा ।
पार्टी निर्णयविरुद्ध जनकपुर में इकठ्ठा होकर ३१ नेताओं ने कहा है कि पार्टी निर्णय में तत्काल करेक्सन नहीं की जाएगी तो इसके विरुद्ध सशक्त कदम चला जाएगा । उन लोगों का कहना है कि पार्टी स्थापना के बाद सामूहिक निर्णय के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई थी, लेकिन आज उक्त प्रतिबद्धता कार्यान्वयन नहीं हो रहा है । इसीतरह एक ही व्यक्ति को अधिक जिम्मेवारी देने का आरोप भी है ।

