Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में ट्राफिक सचेतना अभियान शुरू

 
जनकपुरधाम में ट्राफिक सचेतना अभियान शुरू

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में सप्ताहव्यापी ट्राफिक सचेतना अभियान की शुरुआत की गयी हैं। ट्राफिक प्रहरी के पुरूष तथा महिला जवान हाथ में तख्ती लेकर जन चेतना के लिए जनकपुरधाम से स्टेशन तक मार्च ट्राफिक एस. पी. हिमालय कुमार श्रेष्ठ के नेतृत्व में किया। दो व्यक्ति से अधिक वाइक पर न सवारी करने, नशापान तथा तनाव में सवारी नहीं चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, हेलमेट अनिवार्य रुप से प्रयोग करने तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीँ करने की जानकारी तख्ती में उल्लेख था। सचेतना अभियान में ट्राफिक इंस्पेक्टर नबराज न्योपाने, पूर्व प्रहरी समाज सेविका सुभद्रा आले भी मौजूद थीं।

यह भी पढें   सात प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए उपकुलपति नियुक्त
जनकपुरधाम में ट्राफिक सचेतना अभियान शुरू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed