पार्टी सभापति और प्रधानमन्त्री अलग–अलग व्यक्ति होते हैं तो समस्या आ सकती हैः नेता खाँण

काठमांडू, १३ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता बालकृष्ण खाँड ने कहा है कि पार्टी सभापति और प्रधानमन्त्री अलग–अलग व्यक्ति होते हैं तो पार्टी के भीतर समस्या आ सकती है । उनका कहना है कि ऐसी परिस्थिति में दो अलग–अलग शक्ति केन्द्र निर्माण होने से द्वन्द्वात्मक अवस्था सिर्जना होती है, उसका असर पार्टी और सरकार दोनों में पड़ने की संभावना रहती है ।
पार्टी की १४वें महाधिवेशन अन्तर्गत सोमबार मतदान करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा– ‘पार्टी भीतर शक्ति सन्तुलन कायम रखने के लिए और अन्य राजनीतिक शक्तियों का विश्वास आर्जन के लिए भी शेरबहादुर देउवा कांग्रेस सभापति में निर्वाचित होना अनिवार्य है । अगर सभापति और प्रधानमन्त्री अलग व्यक्ति हो जाते हैं तो दो शक्ति केन्द्र निर्माण हो जाएगा । उसके बीच द्वन्द्व होने से पार्टी और सरकार दोनो तरफ असर पड़ेगा ।’

