Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वदलीय और सर्वपक्षीय सहमति के बाद ही एमसीसी के संबंध में निर्णय लिया जा सकता हैः प्रचण्ड

 

काठमांडू, १४ दिसम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि सर्वदलीय और सर्वपक्षीय सहमति के बाद ही एमसीसी के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है । आज मंगलबार सम्पन्न पार्टी संसदीय दल बैठक के बाद पत्रकारों से उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि अब जल्द ही सर्वदलीय और सर्वपक्षी विचार–विमर्श की जाएगी । इसके लिए अवरुद्ध संसद् बैठक संचालन के लिए पहल करने का निर्णय भी माओवादी ने लिया है । संसद् बैठक आज से शुरु होने जा रहा है । संसद् बैठक से पहले पार्टी संसदीय बैठक आयोजना कर माओवादी ने ऐसा निर्णय लिया है । अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि संसद् में जारी गतिरोध अन्त्य के लिए सर्वदलीय बैठक आह्वान होना जरुरी है ।
स्मरणीय है, नेकपा एमाले ने माधव कुमार नेपाल के साथ १४ सांसदों को पार्टी से निश्काशन कर कारवाही की है, उक्त कारवाही संबंधी सूचना प्रकाशित करने के लिए सभामुख को दबाव देते हुए इससे पहले आयोजित संसद् बैठक एमाले की ओर से अवरुद्ध हो रहा है । एमाले को कहना है कि जब तक सूचना प्रकाशित नहीं की जाएगी, तब तक संसद् बैठक संचालन नहीं हो सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *