Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना काल में बंद हुई दिल्ली-काठमांडू के बीच बस सेवा करीब 20 महीने बाद फिर से हुई शुरु

 

कोरोना काल में बंद हुई दिल्ली-काठमांडू के बीच बस सेवा करीब 20 महीने बाद बुधवार से बहाल हो रही है। कोरोना महामारी के दौरान 23 मार्च, 2020 को भारत-नेपाल के बीच संचालित होने वाली बस सेवा बंद कर दी गई थी। बुधवार सुबह 10 बजे यात्रियों के साथ यह बस डॉ. अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल (दिल्ली गेट) से काठमांडू के लिए रवाना होगी।

दिल्ली से पहले ही तरह सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) को काठमांडू के लिए बस जाएगी। इसके अगले दिन सप्ताह में तीन दिन काठमांडू से दिल्ली के लिए बस में यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा।

यह भी पढें   कांग्रेस द्वारा सरकार के १०० दिनों के कार्यो की समीक्षा

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस मिन्हास ने बताया कि बस में सफर के दौरान सभी यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। दिल्ली-काठमांडू बस सेवा की विशेष जानकारी के लिए डीटीसी की वेबसाइट पर लॉग ऑन कर सकते हैं। इस बारे में विशेष जानकारी के लिए फोन नंबर 23318180/ 23712228 पर संपर्क कर सकते हैं।

किराये में करीब 500 की बढ़ोतरी
एक साल आठ महीने तक बंद रहने के बाद काठमांडू के लिए बस सेवा की शुरुआत हो रही है। इससे दिल्ली से नेपाल के लिए बस सेवा के बहाल होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। मगर, इसके लिए उन्हें पहले से करीब 500 रुपये अधिक किराया चुकाना होगा। पहले काठमांडू के लिए दिल्ली से बस में सफर का किराया 2315 रुपये था। अब बढ़ोतरी के बाद टिकट के मद में 2800 के साथ सर्विस टैक्स का भुगतान करना होगा।

यह भी पढें   उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक ने ८१ वर्षीय गरीब असहाय बुजुर्ग कैदी को छुडाया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *