Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सऊदी अरब ने सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन तब्लीगी जमात को किया प्रतिबंधित

 

रियाध, एएनआइ।

सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) को प्रतिबंधित कर दिया है। सऊदी अरब की सरकार ने जमात को समाज के लिए खतरा बताया है साथ ही इसे आतंकवाद के प्रवेश द्वारों में से एक करार दिया है। सऊदी इस्लामी मामलों के मंत्रालय ने मस्जिदों को शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद तकरीर में लोगों को उनके साथ जुड़ने के खिलाफ चेतावनी देने का निर्देश दिया। देश के इस्लामी मामलों के मंत्री ने सोशल मीडिया पर सुन्नी इस्लामी संगठन को आतंकवाद के द्वारों (Entry Gate of Terrorism) में से एक बताते हुए प्रतिबंध का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात समाज के लिए खतरा है।सऊदी अरब के इस सख्त फैसले का का तब्लीगी जमात पर गहरा असर पड़ने की संभावना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed