Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस उप–सभापति में पूर्ण बहादुर खड़का और धनराज गुरुङ विजयी

 

काठमांडू, १६ दिसम्बर । पूर्ण बहादुर खड़का और धनराज गुरुंग नेपाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं । बुधवार रात में सम्पन्न चुनावी परिणामों के अनुसार अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा पैनल से उम्मीदवार रहे खडका और शेखर कोइराला पैनल से उम्मीदवार रहे गुरुङ निर्वाचित हो गए हैं । निर्वाचन समिति ने चुनावी परिणाम को औपचारिक घोषणा की है ।
देउबा पैनले से प्रत्याशी रहे विजय कुमार गच्छदार दो मतों से हार गए ह । चुनाव समिति के मुताबिक खडका को २१२१ और गुरुंग को १९०८ वोट मिला है । इसी तरह गच्छदार को १९०६, चंद्र भंडारी को १५८० वोट, सुजाता कोइराला को ५४४ वोट, महेश आचार्य को ५८९ वोट और दिव्येश्वरी शाह को १३२ वोट प्राप्त हुआ है ।
१४वें आम अधिवेशन में खड़का और गच्छदार देउबा पैनल से, गुरुंग और भंडारी शेखर कोइराला पैनल से, सुजाता कोइराला प्रकाशमान सिंह पैनल से और दिव्येश्वरी शाह को विमलेंद्र निधि पैनल से उम्मीद्यवार बन गए हैं । और आचार्य ने बिना किसी पैनल में शामिल हुए अपनी उम्मीदवारी दे दी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com