चुनाव हारने के बाद भी खुद को विजयी मानती हूंः सुजाता कोइराला

काठमांडू, १६ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस की नेतृ सुजाता कोइराला ने कहा है कि पार्टी के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हारने के बावजूद उन्हें जीत का अहसास हुआ । उन्होंने कहा– ‘मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने नेपाली कांग्रेस के १४वें चुनाव में मुझे और मेरी टीम को वोट दिया । मैं आपके अमूल्य वोट का हमेशा सम्मान करूंगा ।’ उन्होंने सोसल मीडिया में लिखा है– ‘लैंगिङ असमानता के विरुद्ध मैं जिस तरह क्रियाशील हूं, वह जारी ही रहेगी । उसके प्रति मैं हमेशा प्रतिबद्ध हूं ।’
नेतृ कोइराला ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस से लेकर राज्य की हर निकाय में महिलाओं की समान सहभागिता संंबंधी मुद्दा उन्होंने उठाया है, जो राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भी स्थापित है । उन्होंने आगे कहा है– ‘मैं खुद इस मामले में विजयी मानती हूं ।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के कोने–कोने से सम्मेलन में भाग लेने वाली महिलाओं के चेहरों पर आशा और उत्साह देखा । उन्होंने आगे कहा है, ‘उससभापति जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए वोट मांगते हुए मैंने हजारों महिलाओं के बीच जो प्रोत्साहन देखा है, उससे निकट भविष्य में मेरे लिए महिला कांग्रेस की नेता बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है ।’

