Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीनेन्द्र रिजाल द्वारा रक्षा मन्त्री पद से इस्तिफा

 
डा. मीनेन्द्र रिजाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १६ दिसम्बर । रक्षा मन्त्री डा. मीनेन्द्र रिजाल ने मन्त्री पद से इतिस्फा दिया है । पार्टी महाधिवेशन में महामन्त्री पद में चुनाव हारने से उन्होंने ऐसा किया है । लेकिन चुनाव का अंतिम मतपरिणाम आना बांकी है । प्रारम्भीक चुनावी नतीजा अनुसार रिजाल महामन्त्री पद में निर्वाचित होने की संभावना अधिक कम है ।
रिजाल को प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने गत आश्वीन २२ गते रक्षा मन्त्री पद में नियुक्त किया था । चुनावी मत परिणाम अनुसार २१३० मतगणना हो चुका है, इसमें डा. रिजाल ने ३६५ मत प्राप्त किया है । मत परिणाम अनुसार प्रथम स्थान में १३८५ मतों के साथ गगन थापा प्रथम स्थान और ८५१ मतों के साथ विश्वप्रकाश शर्मा दूसरे स्थान में हैं । इसीतरह प्रकाशशरण महत ६९८ मतों के साथ तीसरे स्थान और प्रदीप पौडेल ६२१ मतों के साथ चौथे स्थान में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *